मुंगेर, मार्च 23 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर थाना पुलिस ने मोबाइल छिनतई के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि थानाक्षेत्र अंतर्गत खड़वे गांव निवासी पीड़ित आशीष कुमार पिता अनिल मंडल ने थाना में आवेदन देकर बताया कि वह बंबर बाजार से साइकिल से सब्जी लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान खड़वे मुसहरी के पास बरसंडा गांव निवासी सूरज कुमार और सुमित कुमार ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। आवेदन के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ मोबाइल भी जब्त की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...