भागलपुर, मई 2 -- कहलगांव थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रसलपुर थाना क्षेत्र के सेतपुरा कुलकुलिया गांव में छापेमारी कर आरोपी दीपक कुमार मंडल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के घर से चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। मामले में आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...