खगडि़या, अप्रैल 7 -- बेलदौर । एक संवाददाता मोबाइल चोर के आरोप में एक युवक को स्थानीय लोगों ने पीट पीट कर जख्मी कर दिया। घटना रविवार के संध्या बलैठा पंचायत के नारदपुर चौक की बताई जा रही है। मामले की जानकारी पर पुलिस की 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित युवक को अपने कब्जे में लेकर इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती करवाया, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पीएचसी से छुट्टी के बाद पुलिस की 112 की टीम ने इलाज के बाद बेलदौर पुलिस को सौंप दिया। युवक का पहचान साहेबगंज जिला के मुफ्फसिल थाना के गद्दायदीर गोपालपुर मकई टोला निवासी दरोगी चौधरी के 27 वर्षीय पुत्र राजेश चौधरी के रूप में की गई है। पीड़ित युवक महेशखूंट थाना के भेलवा गांव निवासी सुखासन चौधरी के यहां आया हुआ था, जहां से वह भटक कर नारदपुर चौक पहुंच गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़ित युवक क...