रुद्रपुर, नवम्बर 17 -- रुद्रपुर। पुलिस ने मोबाइल झपट्टा मार करने के आरोप में एक युवक और दो किशोर को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीने गए पांच मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि 13 नवंबर को अजय ढाली निवासी मुखर्जी नगर ने मोबाइल चोरी होने का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में रविवार को पुलिस टीम ने सिडकुल रोड से आरोपी अनमोल कोहली निवासी रम्पुरा और दो किशोर को पकड़ा। जांच में तीनों की जेब से चोरी की गए पांच मोबाइल बरामद हुए। वहीं घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की। सोमवार को युवक को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है और दोनो किशोर को बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...