मोबाइल चोरी मामले में हिरासत में लिए तीनों महिलाओं को यूपी पुलिस ने छोड़ा
साहिबगंज, अप्रैल 9 -- उधवा। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के एक मोबाइल दुकान से करीब 60 लाख की चोरी का तार साहिबगंज से जुड़ गया है। इस मामले में पुलिस को मुख्य आरोपी की तलाश है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यूपी पुलिस की पचीस सदस्यीय टीम बीते मंगलवार को आरोपी की तलाश में राधानगर पहुंची। पुलिस सूत्रों के अनुसार यूपी के मऊ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित एक होलसेल मोबाइल दुकान में पिछले दिनों शटर कटर गिरोह करोड़ों रुपए के सैकड़ों महंगे फोन व आइफोन चोरी कर लेने की घटना हुई। वहां की पुलिस केस दर्ज कर अनुसंधान क्रम में तकनीकी सहयोग व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में यहां पहुंची। इस मामले में यूपी पुलिस को आलम शेख की सरगर्मी से तलाश है। यूपी पुलिस बुधवार को आलम शेख की तलाश में यहां उसके घर पर छापेमारी की। बताया जाता है कि पुलिस को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.