गया, जनवरी 28 -- झारखंड के छतरपुर थाना की पुलिस ने गुरुवार देर रात इमामगंज थाना की पुलिस के सहयोग से पकरी गांव में छापेमारी कर मोबाइल चोरी मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में मनीष कुमार, अनीश कुमार और उनके पिता विनोद प्रजापत शामिल हैं। इस संबंध में इमामगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि छतरपुर पुलिस चोरी के मोबाइल के उपयोग के आरोप में तीनों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...