मऊ, अप्रैल 7 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर से मिला। व्यापारियों ने मोबाइल चोरी के मामले में अभी तक पर्दाफाश नहीं होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए मामले के जल्द से जल्द पर्दाफाश की मांग किए। एसपी ने व्यापारियों को जल्द ही मामले के पर्दाफाश का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर, युवा जिलाध्यक्ष मनीष सर्राफ, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, शेखर अग्रवाल आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...