रुद्रपुर, फरवरी 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। काशीपुर रोड स्थित एक मोबाइल दुकान में हुई बड़ी चोरी के मामले को लेकर विधायक शिव अरोरा ने व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ एसएसपी मणिकांत मिश्रा से उनके कार्यालय में मुलाकात की और जल्द खुलासे की मांग की। शुक्रवार को हुई मुलाकात के दौरान विधायक ने कहा कि चोरी की घटना बेहद संवेदनशील है और इससे व्यापारियों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने चोरी गए सामान की शीघ्र बरामदगी की मांग करते हुए कहा कि व्यापारी को भारी नुकसान हुआ है। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं और हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, व्यापार मंडल महामंत्री मनोज छाबड़ा, राजेश कामरा, बलदेव सिंह, गौरव मुंजाल, मनीष मुंजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.