रुडकी, मई 10 -- एक पीजी (पेइंग गेस्ट) में छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। मोबाइल चोरी के शक ने इतना तूल पकड़ लिया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और बामुश्किल मामला शांत कराया। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर स्थित एक पीजी में कई युवक किराये पर रहते हैं। शनिवार की रात एक युवक का मोबाइल कहीं खो गया था। युवक ने अपने बराबर वाले कमरे में रह रहे दूसरे युवक पर मोबाइल चोरी करने का संदेह जताया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों युवकों के समर्थन में उनके अन्य साथी भी वहां पहुंच गए। बात गाली-गलौज से शुरू होकर हाथापाई तक पहुंच गई। युवकों ने पीजी के भीतर ही हंगामा शुरू कर दिया जिससे पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया। मारपीट की आवाजें सुन...