गोरखपुर, जून 27 -- बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। माल्हनपार बाजार में मोबाइल खोने के बाद उससे जुड़े बैंक खाते से 1.91 लाख रुपये से अधिक की निकासी का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, मोबाइल में सिम और कवर में आधार कार्ड रखा था। आरोप है कि 15 से 21 जून के बीच खाते से कुल 1,91,401 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि बांसगांव थाने में समय पर कार्रवाई नहीं हुई। मामले की जांच और धनराशि की रिकवरी की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...