कटिहार, मार्च 18 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि नगर पंचायत के टेंगरिया में सोमवार की रात मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जिसे मंगलवार की सुबह लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया कि सोमवार की रात बमबम साह, राकेश कुमार व मिथलेश कुमार का मोबाइल चोरी करते मजदिया के युवक को लोगों ने देख लिया। मोबाइल चोरी करते रंगेहाथ पकड़ाए जाने के बाद लोगों ने उसे बंधक बना कर रखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...