मुजफ्फरपुर, अप्रैल 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मोबाइल चोरी के आरोप में बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे एक युवक को पकड़ कर बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घटना सदर अस्पताल रोड की है। युवक पर एक दुकान में घुसकर ट्रंक का दाम पूछने के बहाने दुकानदार का मोबाइल लेकर भागने का आरोप था। इसके बाद लोगों ने खदेड़कर उसे पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाया। उसे नगर थाने पर लाकर पूछताछ की जा रही है। युवक योगिया मठ का रहने वाला छोटू कुमार बताया गया है। पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी गर्भवती है। हाथ खाली है, इसलिए मोबाइल चुरा रहा था। इधर, नगर थाना के अपर थानेदार रविकांत दुबे ने बताया कि युवक से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...