नोएडा, मई 11 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जिला न्यायालय ने साप्ताहिक बाजार में मोबाइल चोरी कर उन्हें झारखंड में सस्ते दामों पर बेचने वाले गिरोह से जुड़े एक आरोपी शेखर की जमानत याचिका खारिज कर दी। अभियोजन पक्ष के अनुसार मामला नोएडा थाना फेस-2 का है। दरअसल, पुलिस टीम ने छह जनवरी 2026 की रात सेक्टर-80 स्थित सैमसंग तिराहे के पास से एक आरोपी शेखर और उसके साथियों को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से 300 रुपये और 80 मोबाइल बरामद होने का दावा किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वह नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली में लगने वाले साप्ताहिक बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों से लोगों के मोबाइल चोरी करते थे। इसके बाद चोरी के मोबाइल सस्ते दाम में झारखंड में ले जाकर बेचते थे। आरोपी के अधिवक्ता ने दलील दी कि सह-आरोपी श्याम कुमार राय, प्रदीप, रोहि...