गुमला, जून 6 -- गुमला। मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीएसपी रोड निवासी छोटू जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार आरोपित के खिलाफ मोबाइल चोरी का मामला दर्ज था। मामले की जांच के दौरान उसके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...