मोबाइल चोरी की घटना से परिवार परेशान
गंगापार, जून 3 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दोहथा गांव निवासी नितिन कुमार केशरी पुत्र राम बाबू केशरी मंगलवार रात अपने छत पर सो रहे थे। सिरहाने पर उनका मोबाइल रखा था जिसमें 9794551857 नंबर का सिम लगा था। सुबह उठे तो मोबाइल गायब था। इसी तरह इनके चाचा शिवबाबू पुत्र शिवराम केशरी की मोबाइल भी 23 मई को रात छत पर सोते समय गायब हो गया था। एक ही परिवार के दो मोबाइल एक ही ढंग से गायब होने से दोनों पीड़ित परेशान हैं। आनलाइन शिकायत कर दोनों पीड़ितों ने कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- दिल्ली में मोबाइल चोरी का केस टाटानगर थाना में दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.