गोरखपुर, मई 10 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के रामपुर चक गांव में चोरी की नीयत से घर में घुसे युवक को परिजनों और ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया। रामपुर चक निवासी प्रिंस कुमार पुत्र स्व. रघुपति सहाय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 9 मई की रात करीब एक बजे गांव का ही विकास साहनी पुत्र गिरजन साहनी उनके घर में घुस गया और मोबाइल चोरी कर लिया। जानकारी होने पर परिजनों व आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- मोबाइल चोरी कर रहा युवक पकड़ाया, पुलिस को सौंपा सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले गई, जहां पूछताछ के बाद उसके कब्जे से मोबाइल बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- घर से मोबाइल चोरी कर भागने वाले को पुलिस के हवाले किया

हिंदी हिन्...