फतेहपुर, अप्रैल 14 -- फतेहपुर। मलवां पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक चोरी का मोबाइल और 730 रुपये नकद बरामद किए हैं। बताया कि 26 मार्च की रात मेडिकल कालेज के पास खड़ी गाड़ी से मोबाइल चोरी हुआ था, जिसकी मुकदमा एक अप्रैल को दर्ज हुआ था। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पैगंबरपुर के पास से दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने हाईवे किनारे खड़ी गाड़ियों से चोरी करने की बात कबूली है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें- बाइक सवार दो बदमाश पिस्टल के साथ धराये
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.