अररिया, फरवरी 7 -- पलासी, (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के कमरो चौक दिघली गांव निवासी मु इस्माइल ने चार्ज में लगे मोबाइल चोरी करने का आरोप लगाते हुए पलासी थाना में दो लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें चरेमना के मु इसाक व शाहेना को आरोपित किया गया है। घटना पिछले माह की है। विलंब से थाना में सूचना का कारण पंचायती करना बताया गया है। सूचक ने बताया कि घटना तिथि की रात्रि करीब साढ़े तीन बजे वे अपना मोबाइल चार्ज में लगाकर सो गये थे। सुबह करीब छह बजे जगा, तो देखा मोबाइल गायब है। खोजबीन के क्रम में पता चला कि उक्त लोग मोबाइल लेकर चला गया है । इस मामले में पंचायती भी हुई। लेकिन मोबाइल नहीं मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...