बाराबंकी, मई 10 -- बाराबंकी। टिकैतनगर थाना क्षेत्र के पंसारा गांव में शनिवार देर रात मोबाइल चोरी का प्रयास करने वाले एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस आरोपी को अपने साथ थाने ले गई। पंसारा गांव निवासी अनीश अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रात में घर पर सो रहे थे। इसी दौरान एक युवक उनके सिरहाने से मोबाइल फोन उठाकर उनके बेटे के पास पहुंचा और वहां से भी मोबाइल उठाने का प्रयास किया। बेटे की आंख खुलने पर युवक भागने लगा, लेकिन दौड़ाकर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम जितेंद्र बताया है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी पहले पड़ोसी विलाल अहमद के घर में भी घुसा था और बाहर निकलते समय दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। घटना की सूचना रात करीब 1:30 बजे डायल 112 पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी युवक को अपने सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.