वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी। आदमपुर पुलिस ने मोाबइल चोरी कर यूपीआई के जरिये पैसे निकासी करने वाले दो युवकों को मंडुवाडीह के महेशपुर औद्योगिक क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में जयरामपुर (चौबेपुर) निवासी आशीष पाल, भदोही के भजईपुर खमरिया (औराई) निवासी विनोद यादव हैं। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके पास बरामद फोन में सात एंड्रॉइड मोबाइल चोरी के हैं। इसके पहले भी कई मोबाइल फोन चोरी कर चुके हैं। चोरी के फोन का लॉक खोल लेते हैं। इसके बाद मोबाइल में लगे सिम से यूपीआई बना लेते हैं या फिर यूपीआई आईडी का पासवर्ड बदल देते हैं। यदि किसी मोबाइल का लॉक नहीं खुलता है, तब सिम को निकालकर दूसरे मोबाइल पर लगाकर उससे लिंक खातों का यूपीआई आईडी बना लेते हैं। फिर यूपीआई से जन सुविधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.