प्रयागराज, मार्च 8 -- शातिर ने पहले एक युवती की मोबाइल चोरी की। इसके बाद उसकी निजी फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। जबकि, युवती ने मोबाइल चोरी होने की पुलिस को सूचना पहले दी थी। सिविल लाइंस पुलिस अब युवती की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी की पहचान में जुटी है। धूमनगंज क्षेत्र की 25 वर्षीय युवती की तहरीर के मुताबिक, वह आठ फरवरी की सुबह कंपनी बाग गेट के समीप स्ट्रीट मार्केट गई थी। जहां किसी ने उसकी जैकेट की जेब से आईफोन चोरी कर लिया। युवती का कहना है कि उसी दिन पुलिस को मोबाइल चोरी होने की लिखित सूचना दी थी। आरोप है कि करीब तीन सप्ताह बाद तीन मार्च को उसके चोरी हुए मोबाइल से उसी की इंस्टाग्राम आईडी का इस्तेमाल कर उसकी निजी फोटो व वीडियो वायरल कर दी गई। इससे युवती की सामाजिक व पारिवारिक मर्यादा धूमिल हो रही है। उधर, कुछ दिन पहले धूमन...