कानपुर, मार्च 30 -- - आशंका है कि, ऑनलाइन पिन देख खाते से रकम की गई ट्रांसफर कानपुर, संवाददाता। चकेरी में मोबाइल चोरी होने के बाद साइबर ठगों ने प्रधान सहायक के खाते से सात से आठ बार में तीन लाख रुपये उड़ा दिए। शातिर छह दिन रकम पार करते रहे और उन्हें जरा सी भी भनक नहीं लगी। पुलिस के टरकाने पर पीड़ित ने पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल के आदेश पर रिपोर्ट कराई।दहेली सुजानपुर के एमआईजी केडीए कॉलोनी निवासी अभय कुमार अवस्थी अयोध्या जिले में जिला महिला चिकित्सालय में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत हैं। अभय के मुताबिक 18 मार्च को वह अयोध्या से कानपुर आ रहे थे। लखनऊ में एक टैक्सी में बैठ कानपुर के लिए निकले थे, इस बीच किसी ने मोबाइल पार कर दिया। मोबाइल चोरी होने के बाद 19 से 25 मार्च के बीच खाते से तीन लाख रुपये निकाले गए। आरोप है कि, शिकायत पर सरकारी कंपनी...