नोएडा, अप्रैल 1 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर की सब्जी मंडी से एक अधिवक्ता का मोबाइल चोरी कर लिया गया। इसके बाद यूपीआई के माध्यम से खाते से करीब 91 हजार रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिवक्ता विनीत शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को कस्बे की सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने गए थे। इस दौरान उन्होंने दुकानदार को यूपीआई से भुगतान किया। इसके बाद उन्होंने अपना मोबाइल जेब में रख लिया। इसी बीच किसी ने जेब से उनका मोबाइल चोरी कर लिया। इसके बाद तीन बार में यूपीआई के माध्यम से खाते से करीब 91,320 रुपये निकाल लिए। खाते से रुपये निकालने की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की। इसके बाद पुलिस से संपर्क किया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि अधिवक्ता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर...