देवघर, फरवरी 15 -- जसीडीह। ट्रेन में सवार होने के दौरान यात्री की मोबाइल चोरी कर ली गयी है। जसीडीह रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के बहराइच निवासी पीड़ित करुणेश प्रताप सिंह ने आवेदन में बताया है कि पटना स्टेशन से साउथ बिहार एक्सप्रेस में सवार होकर जसीडीह आ रहे थे। ट्रेन पर चढ़ने के तुरंत बाद जब मोबाइल निकालना चाही तो गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। यात्रा समाप्त होने पर जसीडीह रेल थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामला दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई के लिए संबंधित पटना रेल थाना को प्रेषित कर दिया है तथा मामले की छानबीन जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...