देवघर, जनवरी 30 -- मधुपुर। टाटा-बक्सर एक्सप्रेस ट्रेन में यात्री की मोबाइल चुराकर भाग रहे उच्चके को ऑन ड्यूटी आरपीएफ ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक डंगाल पाड़ा का रहने वाला है। उसके पास से चोरी की दो मोबाइल बरामद की गयी है। उसे रेल थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। रेल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि टाटा-बक्सर ट्रेन मधुपुर स्टेशन पर रुकते ही यात्री की मोबाइल चुरा कर भाग रहे आरोपी को ऑनड्यूटी आरपीएफ आरक्षी आरके सिंह ने दौड़ाकर पकड़ा लिया। पूछताछ में बताया कि उसके साथ दो अन्य चांदमारी हरिजन टोला निवासी सद्दाम अंसारी और अंकित हाड़ी भागने में सफल रहा। पकड़े गए आरोपी के पास से दो चोरी की मोबाइल बरामद की गयी है। गुरुवार को सामान्य मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रेल ...