मुजफ्फरपुर, जुलाई 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दिल्ली से ट्रेन से यूपी के मथुरा जाने के क्रम में हत्था थाने के पटसारा निवासी विकास कुमार का मोबाइल चोरी हो गया। फिर शातिरों ने मोबाइल से नया यूपीआई बनाकर 5.38 लाख रुपया अवैध रूप से निकासी कर ली। इस संबंध में पीड़ित ने 23 जुलाई को साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।एफआईआर में कहा है कि पांच जून को दिल्ली से मथुरा जाने के क्रम में ट्रेन में उसका मोबाइल चोरी हो गया। इस संबंध में उसने मथुरा जीआरपी में सनहा दर्ज कराया था। इसके बाद मोबाइल नंबर बंद करा दिया। शातिरों ने उसके बैंक खाते से नया यूपीआई बना लिया और 5.38 लाख रुपये निकाल लिए। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: मोबाइल खोने के बाद ब्लॉक नहीं कराने पर हुई ठगी, तीन हिरासत में इसकी जानकारी उसे तब मिलर जब उसने नया सिम लिया और यूपीआई खोलकर...