मुंगेर, मई 14 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार की सुबह प्रखंड के रमनकाबाद पश्चिमी पंचायत के बड़की हथिया गांव में मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट लगने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बड़की हथिया गांव निवासी सीताराम यादव का 40 वर्षीय पुत्र बबलू यादव अपने घर में मोबाइल चार्ज करने के लिए बिजली बोर्ड में चार्जर लगा रहा था। इसी दौरान वह बिजली के कट पॉइंट की चपेट में आ गया और जोरदार करंट लगने से अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन एवं ग्रामीण करंट की चपेट में आए युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हवेली खड़गपुर ...