इटावा औरैया, जून 13 -- इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम मंगूपुर में शनिवार शाम मोबाइल फोन चार्जिंग के दौरान करंट लगने से 30 वर्षीय विवाहिता लक्ष्मी पत्नी विकास ठाकुर की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लक्ष्मी की शादी करीब दो वर्ष पूर्व बलरई थाना क्षेत्र के ग्राम अजबपुरा निवासी विकास ठाकुर से हुई थी। दंपति का एक वर्षीय पुत्र शिवांश है। महिला के पिता श्याम सिंह ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे लक्ष्मी मोबाइल फोन चार्ज पर लगा रही थी। इसी दौरान उसे अचानक करंट लग गया और वह जमीन पर गिर पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे म...