बरेली, सितम्बर 17 -- भमोरा। जन्माष्टमी पर मां के साथ ननिहाल आई एक मासूम बच्ची की मोबाइल के चार्जर के करंट से मौत हो गई। चम्पतपुर गांव के हरिओम ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर उसकी बहन अपनी दो बेटियों के साथ आई थी। बुधवार की सुबह उसकी मासूम भांजी गुल्शन 14 माह घर में घुटनों के बल चलते हुए मोबाइल के पास पहुंच गई। बच्ची ने किसी तरह मोबाइल से चार्जर की पिन खींच कर अपने मुंह में दवा ली। उसी समय चार्जर से कंरट उसके मुंह में लगने के साथ बच्ची बेहोश होकर गिर गई और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर उसके पिता नरेन्द्र अपने गांव इमलिया फरीदपुर से परिवार जनों के साथ चम्पतपुर पहुंच गए। उन्होंने बच्ची की मां नन्हीं उर्फ छोटी को समझा कर शांत किया। उसके बाद बच्ची के शव को चुपचाप दफन कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...