इटावा औरैया, जून 6 -- इटावा। हेड कांस्टेबल अजीत सिंह यादव के बड़े भाई अरविंद कुमार इटावा पुलिस लाइन में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि परिवार में किसी प्रकार का विवाद या तनाव नहीं था। अजीत सिंह अपनी पत्नी निशा देवी, एक पुत्र और एक पुत्री के साथ पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में रहते थे। वर्ष 2015 से वह परिवार सहित इटावा में रह रहे थे और नियमित रूप से अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे थे। यह भी पढ़ें- पुलिस लाइन में फांसी के फंदे पर लटका मिला हेड कांस्टेबल का शव घटना की जानकारी शुक्रवार को अरविंद कुमार की ड्यूटी वीआईपी स्कॉट में लगी हुई थी। देर रात अजीत की पत्नी निशा देवी ने फोन कर जानकारी दी कि अजीत अभी तक कमरे पर वापस नहीं लौटे हैं। परिवार के लोगों ने पहले सोचा कि वह किसी रिश्तेदारी में गए होंगे, लेकिन काफी देर तक कोई सूचना ...