अलीगढ़, मई 8 -- लोधा, संवाददाता। रोरावर के गोंडा रोड़ स्थित नीबरी मोड़ निवासी फिरोज पुत्र खलील के अनुसार 26 जनवरी की रात करीब नौ बजे उनकी पुत्री सिदरा का मोबाइल फोन निबरी मोड़ पर कहीं गिरकर गुम हो गया था। पीड़ित के मुताबिक उसी रात करीब एक बजे मोबाइल का गलत इस्तेमाल करते हुए अज्ञात व्यक्ति ने 4500 रुपये अदनान और 1700 रुपये अर्जुन नाम के व्यक्तियों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। यह भी पढ़ें- मुंगेर के युवक से पटना में 13 लाख की साइबर ठगी, जीरो एफआईआर दर्जशिकायत और कार्रवाई पीड़ित ने बताया कि मामले की शिकायत उन्होंने तत्काल यूपी कॉप पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज कराई थी, और साइबर हेल्पलाइन की सहायता से संबंधित बैंक खातों को भी फ्रीज करा दिया था। फिरोज का आरोप है कि अब संबंधित लोग फोन कर खातों को अनफ्रीज कराने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही मोबाइल और रुपय...