मोबाइल गुम होने के बाद खाते से 6.58 लाख की साइबर ठगी
समस्तीपुर, जून 10 -- समस्तीपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में मोबाइल फोन खोने के बाद एक व्यक्ति साइबर अपराधियों के निशाने पर आ गया। पीड़ित के बैंक खाते से 6 लाख 58 हजार रुपये की अवैध निकासी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह भी पढ़ें- मोबाइल सिम पोर्ट कर 45 हजार की ठगी, दुकानदार गिरफ्तार घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, पीड़ित मगरदही घाट वार्ड संख्या-24 निवासी जगन्नाथ महतो का मोबाइल फोन रेलवे स्टेशन परिसर में कहीं गुम हो गया था। करीब एक सप्ताह बाद जब उन्होंने नया मोबाइल खरीदा और बैंक खाते की जानकारी ली, तब उन्हें पता चला कि उनके खाते से 6 लाख 58 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। इसके बाद पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन पर सूचना देने के साथ-साथ साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई।पुलिस की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.