मुंगेर, मई 29 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। जिले में मोबाइल खोने के बाद साइबर धोखाधड़ी का ग्राफ तेजी से ऊपर भाग रहा है। पूरबसराय और खड़गपुर में हुई बड़ी ठगी के बाद अब मुंगेर शहर से एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। साइबर डीएसपी राकेश कुमार रंजन ने इसकी पुष्टि की है। ताजा मामले में भी अपराधियों का वही पुराना और शातिराना तरीका (मोडस ऑपेरेंडी) सामने आया है, जिसने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है। ​ यह भी पढ़ें- फोन हैक कर यूपीआई से 43 हजार निकालेबूढ़े का मोबाइल गायब ​ताजा मामला मुंगेर शहर का है। पीड़ित बुजुर्ग योगेंद्र प्रसाद बिहटा में रहने वाली अपनी बहू के पास गए हुए थे। इसी दौरान उनका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया। जब वे वापस मुंगेर लौटे और अपना नया सिम कार्ड चालू करवाया, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बैंक खाता चेक करने पर पता चला कि सिम बंद ...