मोबाइल गिरवी रखने के बहाने वृद्ध महिला से पांच हजार की ठगी
गुमला, मई 27 -- गुमला ।सदर थाना क्षेत्र के करमटोली निवासी 70 वर्षीय वृद्ध महिला जेपड़ी देवी से पांच हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में बुधवार शाम महिला ने सदर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि एक युवक मोबाइल लेकर उसके पास पहुंचा और तत्काल पांच हजार रुपये की जरूरत होने की बात कही। युवक ने मोबाइल गिरवी रखने का भरोसा देकर महिला से रुपये ले लिए। महिला ने पांच हजार रुपये देकर मोबाइल अपने पास रख लिया।कुछ देर बाद एक अन्य व्यक्ति वहां पहुंचा और मोबाइल को अपना बताते हुए वापस ले गया। इसके बाद वृद्ध महिला को ठगी का एहसास हुआ। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस शिकायत के आधार पर जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.