आगरा, दिसम्बर 13 -- मोबाइल गुम होने के बाद एक व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 13 लाख 52 हजार 899 रुपये उड़ा लिए। जानकारी मिलने पर पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने बैंक पहुंचकर खाता होल्ड कराया। भूपेन्द्र सिंह निवासी थाना एत्मादपुर क्षेत्र की शिकायत पर साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भूपेन्द्र ने पुलिस को बताया कि वह 25 अगस्त को परिवार सहित गोवामंडी, राजस्थान गए थे। वापसी के दौरान 27 अगस्त को उनका मोबाइल फोन गुम हो गया। मोबाइल में केनरा बैंक खाते से लिंक सिम लगी थी। घर लौटने पर 28 और 29 अगस्त को खाते से यूपीआई के जरिए 2 बार 4999-4999 रुपये कटने की जानकारी मिली। इसके बाद वह तत्काल केनरा बैंक शाखा रहनकला पहुंचे और खाते पर होल्ड लगवाया। बैंक द्वारा खाता होल्ड और डेबिट कार्ड ब्लॉक करने के दावे के बावजूद खाते से यू...