मोतिहारी, सितम्बर 24 -- तेतरिया। राजेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने मोबाइल खरीदने के लिए पिता से जिद करने पर पिता ने मारा तो युवती ने गुस्से में आकर मंगलवार को घर से गायब हो गई। परिजनों ने राजेपुर थानाध्यक्ष कुमार सौरव को सूचना दी। बुधवार को अहले सुबह उक्त युवती को हरियाणा के फरीदाबाद में बरामद कर लिया गया है। युवती को घर लाने के लिए परिवाद के सदस्य फरीदाबाद के लिए रवाना हो गया है। जानकारी थानाध्यक्ष कुमार सौरव ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...