लातेहार, फरवरी 12 -- छिपादोहर प्रतिनिधि। छिपादोहर के थाना क्षेत्र अंतर्गत भाग टोला में गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 20 वर्षीय युवती सुमिना कुमारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह लगभग 9:30 बजे सुमिना कुमारी अपने घर पर थी। बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन चलाने को लेकर उसकी मां ने उसे मना किया था। इसी बात को लेकर घर में हल्का विवाद हुआ। परिजनों के अनुसार, मां की डांट से आहत होकर सुमिना गुस्से में घर से बाहर निकल गई। कुछ ही देर बाद गांव के समीप स्थित एक कुसुम के पेड़ पर उसका शव फंदे से झुलता मिला। पेड़ से शव झुलता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना छिपादोहर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर विकाशेंदु त्रिपाठी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस...