बदायूं, मई 29 -- दातागंज। क्षेत्र के गांव सिसैड्या गोशाई में मंडप कार्यक्रम के दौरान मोबाइल को लेकर हुए विवाद में पांच लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। गांव निवासी इकरार अली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 मई की रात गांव के जाहिद के मंडप में जीशान अपने मोबाइल के बारे में इशुव से पूछ रहा था। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि आविद अली, जहीर, साधु शाह और दिलशाद ने एक राय होकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में शाहरुख, इशुव और इकरार अली घायल हो गए। यह भी पढ़ें- धनारी में मेढ़ के विवाद को लेकर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...