कोडरमा, जून 20 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के गोलवाढाब गांव से दो दिनों से लापता 14 वर्षीय किशोर का शव शुक्रवार की सुबह मेघनपहाड़ी (बगडो) स्थित एक कुएं से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान दीपक कुमार यादव उर्फ शीतल कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- 24 घंटे बाद उतराया मिला युवक का शव, मातमघटना की जानकारी प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम दीपक घर में मोबाइल देख रहा था। इसी दौरान उसके बड़े भाई ने दिनभर मोबाइल चलाने को लेकर उसे डांट दिया। डांट से नाराज होकर वह घर से निकल गया। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भी उसकी जानकारी...