भदोही, जुलाई 16 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। विकास भवन स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर (डीपीआरसी) में राज्य आयुक्त दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में मोबाइल कोर्ट का आयोजन हुआ। राज्य आयुक्त दिव्यांगजन समेत अन्य अधिकारियों ने दिव्यांगजनों से संवाद कर मामलों का त्वरित निस्तारण करने का भरोसा दिया। मोबाइल कोर्ट में कुल 206 मामले आए जिसमें कुल 135 मामलों का गंभीरतापूर्व सुनवाई कर निस्तारण किया गया। हिदायत दिए कि इन मामलों के निस्तारण में किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई होना तय है। सुनवाई में दिव्यांग बच्चों की नि:शुल्क एवं समावेशी शिक्षा, शैक्षणिक संस्थानों एवं सरकारी सेवाओं में आरक्षण, दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, दिव्यांग पेंशन एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के तहत प्रदत्त अधिकारों तथा दि...