मोबाइल कोर्ट में ऑन द स्पॉट हुआ शिकायतों का निपटारा
मैनपुरी, मई 25 -- जनपद में दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए राज्य आयुक्त दिव्यांगजन प्रो. हिमांशु शेखर झा की अध्यक्षता में सोमवार को मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को मुख्यालय तक आने की कठिनाइयों से बचाकर शासन-प्रशासन को स्वयं उनके द्वार तक पहुंचाना है। राज्य आयुक्त ने कहा कि सरकार की मंशा दिव्यांगजनों को न्याय और सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराना है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग से संबंधित समस्याओं पर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करें और छोटे मामलों को स्थानीय स्तर पर ही सुलझाएं। समीक्षा के दौरान उन्होंने सीएमओ कार्यालय द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए वर्तमान में निर्धारित सप्ताह के एक दिन को बढ़ाकर कम से कम दो दिन करने के निर्देश दिए, ताकि प्रक्रिया सरल और पारदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.