उन्नाव, अप्रैल 21 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के टिकाना गांव में पति-पत्नी के बीच मोबाइल को लेकर हुए विवाद के चलते पत्नी ने कीटनाशक निगल लिया। टिकाना गांव के रहने वाले संजय ने मंगलवार पत्नी सुमन का मोबाइल छीन लिया। जिस पर दम्पति के बीच वाद विवाद होना लगा और गाली-गलौज के साथ ही पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। जिससे नाराज होकर पत्नी ने कीटनाशक निगल लिया। हालत बिगड़ने पर घटना की जानकारी हुई तो पति ने पत्नी को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...