अल्मोड़ा, मार्च 30 -- अल्मोड़ा। जागेश्वर क्षेत्र के तल्ला गैराड़ में मानिसक परेशान एक युवक ने परिजनों से नाराज होकर अपने ही घर के पास में बने गोठ में घास के लुट्टे में आग लगा दी। इससे आसपास में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बड़ी घटना नहीं घटी। पुलिस के मुताबिक एक युवक कुछ समय ही मुंबई से लौटकर गांव आया था। वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। वह बीते कुछ दिनों से वह अपने परिजनों से मोबाइल खरीदने की जिद कर रहा था। रविवार को परिजनों के मना करने पर वह नाराज हो गया। आनन फानन में युवक ने घर के पास ही बने गोठ के लुट्टे में आग लगा दी। इससे आसपास में हड़कंप मच गया। आग देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच और बुझाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। जागेश्वर चौकी प्रभारी कमित जोशी ने बताया कि मामूली विवाद में यह घटना हुई। आग पर काब...