कन्नौज, मई 14 -- कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र के औसेर गांव में मोबाइल के रुपये मांगने गई एक किशोरी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकानदार और उसके भाइयों ने किशोरी को दुकान पर बुलाकर लात-घूंसों से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे किशोरी के पिता के साथ भी मारपीट की गई। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित किशोरी ने थाना प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने करीब दस दिन पहले गांव निवासी ऋषिकेश पुत्र राजेश को अपना मोबाइल फोन 7200 रुपये में बेचा था। यह भी पढ़ें- गाली-गलौज का विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला, पुलिस जांच में जुटी आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपी ने मोबाइल के रुपये...