चाईबासा, जून 22 -- चाइबासा।सदर थाना अंतर्गत बड़ी बाजार घोबी तालाब निवासी सुशील कुमार राम ने मकबुल और बिलाल के खिलाफ उसके बैंक खाते से अवैध रूप से 1 लाख 37 हजार 18 रूपए निकासी करने का मामला दर्ज कराया है। सदर थाना में 20जून 2026 को दर्ज मामले में बताया गया है कि 5 जून को सुशील कुमार राम ने सब्जी खरीदने के लिए मंगला हाट गए थे।वापस आने के दौरान रास्ते में कहीं उसका मोबाइल गिर गया।उसी दिन सदर थाना में उसके द्वारा सनहा दर्ज कराया गया था। मामले में बताया गया है कि 20 जून को सुशील कुमार राम जब सदर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक अपना बैंक खाता जांच करने गए तो वहां बताया गया है उसके खाते में पैसा नहीं है। मामले में बताया गया है कि 5 से 9 जून के बीच विभिन्न तिथियों में उसके खाते से मकबुल और बिलाल नामक व्यक्ति के द्वारा 1लाख 37 हजार रूपए का अवैध रूप न...