नई दिल्ली, जनवरी 4 -- आजकल हर पैरेंट्स बच्चों के लंबे समय तक फोन देखने से परेशान हैं। खुद के काम खत्म करने के लिए बच्चों को बिजी रखने के लिए पैरेंट्स फोन देना शुरू करते हैं और फिर बच्चे को धीरे-धीरे इसकी लत लग जाती है। आलम ये हो जाता है कि बच्चा बिना मोबाइल देखे खाना तक नहीं खाता और फोन बंद करने पर चिड़चिड़ापन और गुस्सा दिखाने लगता है। बच्चे के इस बिहेवियर से हर पैरेंट्स परेशान हो चुके हैं। सिर्फ यही नहीं डॉक्टर्स का कहना है कि बच्चों की मोबाइल की लत उनके ब्रेन डेवलपमेंट और वोकल स्किल्स को नुकसान पहुंचा रही है। पीडियाट्रिशियन डॉक्टर अनुराधा ने इस प्रॉब्लम पर बात करते हुए वीडियो शेयर किया है और बताया है कि बच्चे से आप फोन की लत कैसे छुड़ा सकते हैं। चलिए आपको भी कुछ तरीके बताते हैं। लत छुड़ाने के तरीके 1- इंडोर प्ले- छोटे बच्चों को हर चीज ज...