मऊ, अप्रैल 2 -- मऊ, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर स्थित मोबाइल के होलसेल की दुकान में पीछे से सेंध लगाकर चोर लाखों रूपये के मोबाइल चुरा ले गए। गुरुवार की सुबह घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। चोर चोरी की घटना के बाद खाली डिब्बा दुकान के पीछे फेंककर फरार हो गए। भीषण चोरी की सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस टीम भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम सीसी कैमरे के फुटेज से मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के बाबत पीड़ित दुकान मालिक ने बताया कि 50 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन चोर चुरा ले गए हैं, पीड़िता द्वारा कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर पुलिस चौकी के समीप भीषण चोरी की घटना से व्यापारियों में काफी आक्रोश है।श...