बरेली, जून 17 -- फतेहगंज पूर्वी। मेन मार्केट में टेलीकाम की दुकान में नकब लगाकर चोरों ने मोबाइल फोन का सामान चोरी कर ले गए। दुकानदार की सूचना पर पुलिस घटना की जांच कर रही है।स्टेशन रोड मार्केट में बबलू मिश्रा की मोबाइल की दुकान है। सोमवार देर रात दुकानदार दुकान बंद करके घर गए थे। मंगलवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो नकब लगा देखा। दुकानदार ने बताया कि गुल्लक में रखे कुछ रुपये सहित चालीस हजार रुपए मोबाइल का सामान चोरी कर ले गए हैं। दुकानदार के मुताबिक मोबाइल दुकान का खोखा पीछे से काटा गया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है, जांच कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- मिठाई की दुकान का ताला तोडकर नकदी व अन्य सामान चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...