लखनऊ, मार्च 10 -- चोरों ने रविवार देर रात एक मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर करीब 45 लाख रुपये के मोबाइल और नगदी पार कर ले गए। घटना गल्लामंडी पुलिस चौकी से महज 400 मीटर की दूरी पर हुई। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। सोमवार सुबह दुकान खोलने आए मालिक को चोरी की जानकारी हुई। अलीगंज पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जानकीपुरम गार्डन निवासी अंशिका गुप्ता पत्नी ऋषभ गुप्ता की पुरनिया तिराहा मान लॉन के सामने अलीगंज में मार्टिन टाउन नाम से मोबाइल की दुकान है। पीड़िता ने बताया कि वह रविवार रात दुकान बंद कर घर चली आई। सोमवार सुबह अंशिका के पिता दुकान खोलने गए तो उन्हें शटर के दोनों ताले टूटे मिले। यह देखकर वह परेशान हो गए और दुकान के अंदर गए तो सारा सामान बिखरा हुआ था। यह देखकर अंशिका के पिता ने उन्हें दुकान में चोरी की जानकारी दी। दुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.