नई दिल्ली, मई 20 -- अगर आप मोबाइल को लोन पर लेने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मोबाइल फोन लोन से जुड़े डिफॉल्ट मामलों में नए ड्राफ्ट नियम जारी किए हैं। इसके मुताबिक अगर कोई ग्राहक मोबाइल खरीदने के लिए लिया गया लोन नहीं चुकाता है तो बैंक और वित्तीय संस्थान फोन की कुछ सुविधाओं को सीमित कर सकेंगे। नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू किए जाने का प्रस्ताव है। बता दें कि हाल के वर्षों में कई डिजिटल लेंडर्स और फिनटेक कंपनियां मोबाइल फाइनेंसिंग के दौरान तकनीकी माध्यमों से फोन ब्लॉक करने की सुविधा का इस्तेमाल कर रही थीं। अब रिजर्व बैंक इसे औपचारिक रूप से रेगुलेट करना चाहता है। खबर अपडेट हो रही है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...